Showing posts with label hindi-quiz. Show all posts
Showing posts with label hindi-quiz. Show all posts

Sunday 14 February 2021

कक्षा १० - समास बहुविकल्प प्रश्न - हिंदी व्याकरण - Class 10 Hindi Grammar - Samaas - Multiple Choice Based Questions (#class10Hindi)(#eduvictors)

कक्षा १० - समास बहुविकल्प प्रश्न - हिंदी व्याकरण

Class 10 Hindi Grammar - Samaas - Multiple Choice Based Questions

कक्षा १० - समास बहुविकल्प प्रश्न - हिंदी व्याकरण - Class 10 Hindi Grammar - Samaas - Multiple Choice Based Questions (#class10Hindi)(#eduvictors)


१. निम्नलिखित में से किस समस्त पद सें तत्पुरुष समास  है? 

(क) राजीवलोचन  

(ख) लघुकथा 

(ग) त्रिभुवन  

(घ) यज्ञशाला


२. 'गगनचुंबी' समस्त पद का विग्रह है?

(क) गगन को चूमना

(ख) गगन को चूमने वाला

(ग) गगन के लिए चूमना

(घ) गगन को पकड़ना


Monday 14 November 2011

Hindi Synonyms Quiz ( पर्यायवाची प्रश्नोत्तरी)

पर्यायवाची प्रश्नोत्तरी                                                     
१.अद्भुत 
(क) अजीब ,अनोखा
(ख)  अनुपम,विचित्र
(ग) आश्चर्यजनक ,विलक्षण
(घ) अपूर्व,अलौकिक

२.अंक 
(क) संख्या,गोद
(ख) चिन्ह,लेख
(ग) धब्बा,पाप
(घ) गोद,निशान

३.अंचल 
(क) आँचल,छोर
(ख) सीमान्त,प्रान्त
(ग) तट,किनारा
(घ) सीमा ,भूभाग

Tuesday 25 October 2011

कुछ महत्तवपूर्ण मुहावरे (Hindi Proverbs Quiz)

कुछ महत्तवपूर्ण  मुहावरे
१.   अंक में लेना
क) गले लगाना
ख) वात्सल्य प्रेम प्रदर्शित करना           
ग) प्रेम प्रदर्शित करना
घ) गोद लेना

२.  अंग अंग ढीला होना 
क) शिथिल कर देना
ख) बहुत मारना
ग) मालिश करना
घ) सताना

३.अंग अंग मुसकाना
क) अत्यंत प्रसन्न  होना
ख) भाव विभोर होना
ग) हाव भाव प्रकट करना
घ) व्यायाम करना

४.अंग न लगना
क)खाने पीने का असर न होना 
ख) परिश्रम न करना
ग) अत्यन्त  भोजन करना
घ)पकड़ा  न जाना 

५.अंगारे उगलना
क) क्रोध में आकर कठोर शब्द कहना
ख) आग फेंकना
ग) लाल पीला होना
घ)उतावली करना

६. अंगारों पर लेटना
क) बहुत परेशान होना
ख) दुखी होना
ग) चिंता करना
घ) उतावली करना

७. अंगुली उठाना
क) निन्दित होना
ख) हानि पहुँचाना
ग) बुराई करना
घ) संकेत करना

८. अंगुली पर नाचना
क) वश में रखना
ख) इशारा करना
ग) बहुत काम करना
घ) संत्रास देना

९. अंगूठा दिखाना
क) मौके पर काम न करना
ख) चिढ़ाना
ग) बेबस करना
घ) परेशान करना

१०. आंचल पसारना
क) भीख माँगना
ख) रक्षा की याचना करना
ग) बहुत रोना
घ) विनत हो जाना

११. अंतडियो  में बल पड़ना
क) बहुत रोना
ख) बहुत हँसना
ग) बीमार होना
घ) दौड़ धूप करना

१२. अंत करना  
क) मार डालना
ख) समाप्त करना
ग) छोड़ देना
घ) कहीं भेज देना

१३. अँधा क्या चाहे दो आँखें
क) आवश्यक वस्तु की प्राप्ति
ख) आगे आना
ग) मुराद पूरी होना
घ) पशेमान होना

१४. अँधा बन जाना
क) टाल देना
ख) अनजान बन जाना
ग) धोखे में आ जाना
घ) लालायित होना

१५. अंधेर नगरी चौपट राजा 
क) अव्यवस्था होना
ख) किसी की बात न सुनना
ग) किसी राजा की कहानी
घ) बेपरवाह होना

१६. अक्ल का दुश्मन 

क) बेवकूफ
ख) महा मूर्ख
ग) पागल
घ) बुद्धिहीन

१७. अक्ल चरने जाना 
क) बुद्धि से काम न करना
ख) बाहर घूमने जाना 
ग) हाज़िर जवाब होना
घ) आमोद प्रमोद करना

१८. अक्ल बड़ी या भैंस 
क) शक्ति संपन्न ही मात्र होते हैं
ख) सशक्त शरीर में ही बुद्धि का निवास नहीं होता
ग) भैंस और अक्ल का क्या मुकाबला
घ) अक्लमंद ही बड़े होते हैं भैंस  नहीं

१९. अखाड़ा  मारना
क) हरा देना
ख) विजय प्राप्त करना
ग) कुश्ती लड़ना 
घ) परेशान करना

२०.  अग्नि /आग  में घी डालना 
क) क्रोध बढ़ाना
ख) हवन करना 
ग) उद्विग्न करना
घ) प्रज्ज्वलित करना

२१. अच्छे दिन देखना 
क) सुख पूर्वक यात्रा करना
ख) तीर्थ दर्शन करना
ग) सुख सुविधा से जीवन यापन करना
घ) शुभ मुहूर्त में उठना

२२.अठखेलियाँ  करना 
क) दिल्लगी करना
ख) मज़े में रहना
ग) खेल खेलना
घ) हँसना