Sunday 27 January 2013

CBSE Class 10 - हिंदी (ब) - कर चले हम फ़िदा (पाठ्य पुस्तक)

कर चले हम फ़िदा
credits:Indian Army
Q1(CBSE 2011): निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रशनों के लिए सही विकल्प चुनिए -

खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाये न रावण कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छूने पाये न सीता का दामन कोई
राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियों,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

(i) 'साथियों' संबोधन किसके लिए आया है ?

   (क) शत्रुओं के लिए
   (ख) देशवासियों के लिए
   (ग) नेताओं के लिए
   (घ) बच्चों के लिए





(ii) कविता की ऐतहासिक पृष्ठभूमि क्या है ?

   (क) राम-रावण युद्ध 
   (ख)  भारत-पाक युद्ध
   (ग)  भारत-चीन युद्ध
   (घ)  कारगिल युद्ध



(iii) 'सीता का दामन' अर्थात -

   (क) आँचल का सम्मान
   (ख) भारत का सम्मान
   (ग) नारी जाति का सम्मान
   (घ) सीता का सम्मान




(iv) काव्यांश की पहली दो पंक्तियों में किस पौराणिक सन्दर्भ का संकेत है ?

   (क) युद्ध - विराम रेखा
   (ख) लक्षमण रेखा
   (ग) मैकमोहन रेखा
   (घ) विभाजन रेखा




(v) किसके हाथ तोड़ने की बात कही जा रही है ?

   (क) भ्रष्टाचारियों के
   (ख) भारत पर आक्रमण करने वालों पर
   (ग) शत्रुसेना पर
   (घ) रावण के



.

1 comment:

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.