Sunday 28 April 2013

CBSE Class 9/10 - Hindi Grammar (वाक्य भेद)

वाक्य भेद

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताओ |

१) जब असफल हो गए तो शोक करना व्यर्थ है |


क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञावाचक


२) सूर्य उगा और अंधेरा नष्ट हुआ |

क) संयुक्त
ख) संकेत वाचक
ग) विधान वाचक
घ) मिश्र


३) संकट आ जाए तो घबराना उचित नहीं |

क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञार्थक


४) जब तक विन्ध्वंस नहीं होता तब तक नव-निर्माण नहीं हो सकता |

क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्रित
घ) तीनों में से कोई नहीं


५) यदि पुस्तक होती तो श्याम अवश्य पढ़ता |

क) सरल
ख) संयुक्त
ग) संकेत वाचक
घ) मिश्रित


६) परिवार की शोभा वही बढ़ा सकता है, जो सबका चहेता हो |

क) इच्छावाचक
ख) सरल
ग) मिश्रित
घ) संयुक्त


७) जो पक्षी आकाश में विचरण करते हैं वे बड़े भले लगते हैं |

क) मिश्रित
ख) सरल
ग) संयुक्त
घ) विस्मयादिबोधक


८) मैंने उसे पढ़ाया और नौकरी दिलाई |
क) सरल
ख) संयुक्त
ग) मिश्रित
घ) आज्ञावाचक


९) जैसे ही चाँद निकला, वैसे ही अंधकार दूर हो गया |
क) समुच्चयबोधक
ख) सरल
ग) संयुक्त
घ) मिश्रित


१०) जो परिश्रम करते हैं वे विद्यार्थी सदा सफल होते हैं |
क) संयुक्त
ख) संकेतवाचक
ग) मिश्रित
घ) सरल


उत्तर: १: ग) मिश्र
२: क) संयुक्त
३: ग) मिश्र
४: ग) मिश्रित
५: घ) मिश्रित
६: ग) मिश्रित
७: क) मिश्रित
८: ख) संयुक्त
९: घ) मिश्रित
१०: ग) मिश्रित


6 comments:

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.