Sunday 5 May 2013

CBSE Class 9/10 - Hindi Grammar (वाक्य भेद-2)

वाक्य भेद

रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार बनाएं  |


१) जिन छात्रों ने परिश्रम किया | वे उत्तीर्ण हो गए | मिश्र वाक्य बनाओ
क) जिन छात्रों ने परिश्रम किया वे उत्तीर्ण हो गए |
ख) परिश्रम करने वाले छात्र उत्तीर्ण हो गए |
ग) उत्तीर्ण होने वाले छात्र परिश्रमी थे|
घ) परिश्रमी छात्र उत्तीर्ण हो गए |

 
२) कौन सा मिश्र वाक्य है :
क) कमाने वाला ही खाता है |
ख) जो कमाएगा वह खाएगा |
ग) कमाकर ही खाया जाता है |
घ) कमाते हैं और खाते हैं |

३) उसके पास सब कुछ था और सब खो गया | मिश्र वाक्य बनाओ|
क) उसके पास जो कुछ था गया |
ख) उसके पास जो कुछ था, वह खो गया |
ग) उसके पास जो कुछ था और वह खो गया |
घ) चूँकि उसके पास जो कुछ था वह खो चूका है |

 
४) मिश्रित वाक्य छांटो:
क) सब अकेले-अकेले अपने लिए जीना चाहते हैं |
ख) बातें करते हैं क्रांति की, पर संभलता नहीं अपना शरीर भी |
ग) आप सवेरे-सवेरे घर से निकल गए और अभी तक नहीं लौटे |
घ) मैं वही पुस्तक लूँगा, जो सबीना मेरे लिए लाई है |

५) गड्ढा खोदकर मजदूर चले गए | मिश्र वाक्य बनाओ |
क) मजदूरों ने गड्ढा खोदा और वे चले गए |
ख) जब मजदूरों ने गड्ढा खोद लिया तब वे चले गए |
ग) मजदूरों द्वारा गड्ढा खोदने पर वे चले गए |
घ) मजदूर गड्ढा खोदकर घर चले गए |


६) भिखारी भूखा है | उसे भोजन दो | इन वाक्यों से संयुक्त वाक्य बनाओ |
क) भूखे भिखारी को भोजन दो |
ख) वह भिखारी भूखा है इसलिए उसे भोजन दो |
ग) जो भिखारी भूखा है, उसे भोजन दो |
घ) भिखारी भूखा है और उसे भोजन दो |


 
७) मिश्रित वाक्य छांटो :
क) उस बच्चे ने कहानी सुनी |
ख) वह बीमार है इसलिए विद्यालय नहीं गया |
ग) साहब बाहर गए हैं |
घ) पिताजी ने बताया कि आज हमें बाज़ार जाना है |


८) संयुक्त वाक्य छांटकर लिखो |
क) प्रातः सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे |
ख) वे सभी चित्र बिक गए |
ग) जैसे ही शाम हुई, वह चली गई |
घ) जैसा करोगे, वैसा भरोगे |

९) आपका पत्र मिला |  मैं चला गया | संयुक्य वाक्य बनाओ |
क) आपका पत्र मिला इसलिए मैं चला गया |
ख) जब आपका पत्र मिला तब मैं चला गया |
ग) मुझे आपका पत्र मिला और मैं चला गया |
घ) आपका पत्र मिलते ही मैं चला गया |

 
१०) संयुक्त वाक्य छांटो:
क) बिना परिश्रम के सफलता नहीं मिलती |
ख) बच्चा दूध पीकर खेलने चला गया |
ग) कवि ने ऐसी कविता सुनाई कि सब हँसने लगे |
घ) मेरा भाई प्रथम आया है और उसे पुरस्कार मिला है |



 


उत्तर
१) क) जिन छात्रों ने परिश्रम किया वे उत्तीर्ण हो गए |
२) ख) जो कमाएगा वह खाएगा |
३) ख) उसके पास जो कुछ था, वह खो गया |
४) घ) मैं वही पुस्तक लूँगा, जो सबीना मेरे लिए लाई है |
५) ख) जब मजदूरों ने गड्ढा खोद लिया तब वे चले गए |
६) घ) भिखारी भूखा है और उसे भोजन दो |
७) घ) पिताजी ने बताया कि आज हमें बाज़ार जाना है |
८) क) प्रातः सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे |
९) ग) मुझे आपका पत्र मिला और मैं चला गया |
१०) घ) मेरा भाई प्रथम आया है और उसे पुरस्कार मिला है |

13 comments:

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.