Saturday 29 June 2013

CBSE - Class 10 - हिन्दी (ब) - पद

पद

१. शब्द जब वाक्य में प्रयोग किया जाता है, तो उसे कहते हैं-

(क) वर्ण
(ख) पद-परिचय
(ग) वाक्य
(घ) पद

२. जो शब्द समान अर्थ प्रकट करे, उसे कहते हैं-
(क) रूढ़ शब्द
(ख) यौगिक शब्द
(ग) एकार्थी शब्द
(घ) पर्यायवाची

३. प्यास का मारा कौआ घड़े पर बैठ गया | रेखांकित पदबंध का भेद है-
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) क्रिया
(घ) विशेषण

४. नदी कल-कल करती हुई बह रही है |  रेखांकित पदबंध का भेद है-
(क) संज्ञा
(ख) क्रिया-विशेषण
(ग) क्रिया
(घ) सर्वनाम


५. सत्य की सदा जीत होती है |  रेखांकित का पद परिचय है-
(क) गुणवाचक विशेषण, एकवचन, संबंधकारक
(ख) भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, संबंधकारक
(ग) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, बहुवचन, संबंधकारक
(घ) गुणवाचक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन, संबंधकारक


६. दौड़कर जाओ और बाज़ार से कुछ लाओ | रेखांकित का पद परिचय है-
(क) संख्यावाचक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन
(ख) सार्वनामिक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन
(ग) संख्यावाचक विशेषण, पुल्लिंग, बहुवचन
(घ) अनिश्चयवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन


७. निम्नलिखित में विकारी शब्द होते हैं -
(क) क्रियाविशेषण शब्द
(ख) संज्ञा शब्द
(ग) संबंधबोधक शब्द
(घ) विस्मयादिबोधक शब्द


८. पद के बारे में कौन सा कथन सत्य है?
(क) पद और शब्द स्वतंत्र इकाई हैं |
(ख) शब्द के मेल से पद बनते हैं |
(ग) वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाता है |
(घ) पद के रूप में शब्द आ जाता है |



९. मेरा बड़ा बेटा पेरिस जा रहा है | रेखांकित पदबंध का नाम है:
(क) क्रियाविशेषण पदबंध
(ख) संज्ञा पदबंध
(ग) सर्वनाम पदबंध
(घ) विशेषण पदबंध

१०. इतनी लगन से काम करने वाला मैं असफल नहीं हो सकता | रेखांकित का पदबंध है:
(क) क्रिया पदबंध
(ख) संज्ञा पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
(घ) सर्वनाम पदबंध



उत्तर :
१. (घ) पद
२. (घ) पर्यायवाची
३. (क) संज्ञा
४. (ख) क्रिया-विशेषण
५. (ख) भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, संबंधकारक
६. (घ) अनिश्चयवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन
७. (ख) संज्ञा शब्द
८. (ग) वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाता है |
९. (ख) संज्ञा पदबंध
१०. (घ) सर्वनाम पदबंध

37 comments:

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Can u provide more difficult questions for vakya rupantaran and padbandh and samas

      Delete
    2. If you can plz post difficult questions

      Delete
  2. Some more and difficult questions.

    ReplyDelete
  3. I should suggest you to give mcq questions also it will be helpful or online test because online test will helpful to us because students then students will want to score good marks. So, by that procedure students will learn more.
    otherwise it is good

    ReplyDelete
  4. It's very helpful but you can add some more examples

    ReplyDelete

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.