Wednesday 3 September 2014

CBSE Class 10 - हिंदी - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

CBSE Class 10 - हिंदी - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

१. जानने की इच्छा
२. हाथ से लिखा हुआ 
३. साफ़-साफ़ कहने वाला 
४. पथ से भ्रष्ट 
५. बहुत तेज चलने वाला 
६. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला 
७. जिसका विवाह हो चुका है 
८. जो आँखों के सामने न हो 
९. जानने की इच्छा रखने वाला 
१०. जो किसी बात से न टले
११. जिसका कोई आकार नहीं 
१२. जिसकी पत्नी की मृत्यु हो गई हो 
१३. आत्मा पर विश्वास 
१४. स्वास्थ्य की रक्षा 
१५. वन में रहने वाला मनुष्य
१६. रंग के लिए महल 


उत्तर :
१. जिज्ञासा 
२. हस्तलिखित 
३. स्पष्टवादी 
४. पथभ्रष्ट 
५. द्रुतगामी 
६. अवसरवादी 
७. विवाहित 
८. परोक्ष 
९. जिज्ञासु 
१०. अटल 
११. निराकार 
१२. विधुर 
१३. आत्मविश्वास 
१४. स्वास्थ्यरक्षा 
१५. वनवासी 
१६. रंगमहल 

No comments:

Post a Comment

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.