Monday 8 September 2014

CBSE Class 10 - हिंदी (पर्यायवाची शब्द)

पर्यायवाची शब्द

CBSE Class 10 - हिंदी (पर्यायवाची शब्द)

१. चंद्र-यान में बैठकर वे ____ की सतह पर उतरे |

२. ' गर्मियों के दिन, _____ का तमतमाता रूप ' |

३. आग ताप रहे हो ? आसमान से _____बाण बरस रहे हैं |

४. मधु पीने के कारण भौंरा ____ भी कहलाता है |

५. शकुंतला ने कान में फूल का _____ फूल पहना था |

६. एक _____ ख़राब हो तो नेत्रहीन नहीं कहेंगे |

७. बुद्ध ने कहा - मैं कब तक राह दिखाऊंगा, अपना _____ खुद ढूँढो |

८. ____ सा तन कहें या चाँदनी- सा बदन !

९. ब्रज के वंशी धर को ______ भी कहते हैं |

१०. हिमालय के शिखर देखो, ऐसी ही एक ______ पर बचेंद्री पाल ने कदम रखे थे |



११. आज सोमवार है | आज का ______ बड़ा अच्छा है |

१२. सैनिक ने पीला झंडा फहराया और काला _____ उतार लिया |

१३. आसमान में तारे निकले थे | कुछ ____ सफेद थे |

१४. सोने के आभूषण _______ के ही लग रहे थे |

१५. पहाड़ पर हम चढ़ रहे थे | ____ बहुत ऊँचा था |

१६. हाथों में फूल थे | _____ अत्यंत सुंदर थे |

१७. कल हमारे नए घर का ____ प्रवेश है |

१८. राजू के पिता का कल देहावसान हो गया | एक दिन सभी की ____ होनी है |

१९. इस जगत को बनाने वाला एवं ______ के प्राणियों को बनाने वाला एक ही है |

२०. ______ हमारी मूलभूत आवश्यकता है क्योंकि कपड़े हमारे शरीर की रक्षा करते हैं |



उत्तर :
१. चंद्रमा/शशि
२. दिवस/दिवा
३. अग्नि/अनल
४. मधुप/सारंग
५. कर्ण
६. आँख
७. मार्ग
८. चंद्रप्रभा/ ज्योत्सना
९. कृष्ण
१०. चोटी
११. दिवस
१२. ध्वज/पताका
१३. तारक
१४. स्वर्ण/कनक
१५. पर्वत/गिरि
१६. पुष्प/कुसुम
१७. गृह
१८. मृत्यु
१९. संसार/जग
२०. वस्त्र/पट

No comments:

Post a Comment

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.