Saturday 13 February 2016

CBSE class 9 - हिंदी (ब) - कार्यपत्र (Worksheet) - २०१६

कक्षा ९ - हिंदी (ब)

CBSE class 9 - हिंदी (ब) - कार्यपत्र (Worksheet)


कार्यपत्र


प्र १: निम्मलिखित शब्दों का वर्ण विच्छेद कीजिए
       मनुष्य , दृग

प्र २: निम्मलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग करते हुए मानक शुद्ध रूप लिखिए
       सन्यासी, कङघा

प्र ३: निम्मलिखित शब्दों में उपयुक्त स्थानों पर अनुनासिक चिन्हों का प्रयोग कीजिए
       आच, गाव

प्र ४: निम्मलिखित शब्दों में उपयुक्त स्थानों पर नुक्ता लगा कर पुन: लिखें
       मंजिल, जालिम

प्र ५: निम्मलिखित शब्दों में मूल शब्दों व उनमे प्रयुक्त उपसर्गों को अलग-अलग करके लिखिए
        दुर्बल, दुर्भाग्य

प्र ६: निम्मलिखित शब्दों में मूल शब्दों व उनमे प्रयुक्त प्रत्ययों को अलग-अलग करके लिखिए
       सामाजिक, दक्षिणी



प्र ७: निम्मलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के अन्य पर्यायवाची रूप से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

     (१) मनुष्य अगर दानव न बने तो वह ______ ही है |

     (२) मुकेश पहला दर्जा पास कर दूसरी ______ में गया है |

     (३) विधाता ने उसके हिस्से दुःख ही लिखा, ______ की यही इच्छा है |

     (४) नारी आभूषण में सुन्दर दिखती है, पर सादगी ही नारी का _____ है |



 प्र ८: निम्मलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विलोम रूप से रिक्त स्तःनो की पूर्ति कीजिए |

      (१) लिखित और _____ दोनों ही परीक्षायों में संयम प्रथम आया है|

      (२) चन्द्र की रौशनी में अवनि और ____ दोनों ही नहा गए हैं |

      (३) तुम्हें दूसरो के मान-_______ का ख्याल रखना चाहिए|

      (४) बुद्ध ने आसक्ति - ________ को छोड़ मध्ध्यम मार्ग अपनाया था |



प्र ९: निम्मलिखित शब्दों से ऐसे दो अलग-अलग वाक्यों की रचना कीजिये की उनके दो अलग-अलग अर्थ स्पष्ट हो जाएँ -
     कला, अम्बर


प्र १०: निम्मलिखित शब्दों के लिए एक शब्द का प्रयोग कीजिए -

      (१) जिसे क्षमा न किया जा सके    - ____________

      (२) जिसे श्राप दिया गया हो        - ____________

      (३) किये हुए उपकार को मानने वाला - ____________

      (४) जिसकी तुलना न की जा सके    - ____________


प्र ११: निम्मलिखित वाक्यों में रोक्त स्थानों की पूर्ति उचित मुहावरों द्वारा कीजिए -

      (१) संकट हमेशा नहीं रहता, आखिर पांडवो के __________ गए |

      (२) मिठाईयां देख कर राम के मुहँ _________ था |

      (३) नौकरी के लिए वह महीनों _________ रहा पर उसे सफलता नहीं मिली |

      (४) बंसी के सभी बेटों में मोहन ही अँधेरे ____________ है |


उत्तर:
१: मनुष्य - म् + अ + न् + उ + ष + य् + अ
     दृग     - द् + ऋ + ग् + अ

२:  सन्यासी  -  संयासी
      कङघा   - कंघा

३: आँच, गाँव

४: मंज़िल, ज़ालिम

५: दुर + बल
    दुर + भाग्य

६: सामाजिक - समाज + इक
     दक्षिणी     - दक्षिण + ई

७: (१) राक्षस
    (२) कक्षा
    (३) भगवान
    (४) गहना

८: (१) मौखिक
    (२) अम्बर
     (३) अपमान
    (४) विरक्ति


९: कला : राधा में नाचने की कला है |
               द्रव्य कला (plasma membrane) की परिभाषा दीजिये     

     अंबर : अंबर में पक्षियों का झुण्ड उड़ रहा है |
                पीताम्बर - पीत है अंबर (कपड़े) जिसके अर्थात श्रीकृष्ण

१०:   (१) अक्षम्य
         (२) श्रापित, शापित
         (३) कृतज्ञ
         (४) अतुलनीय

११:    (१) दिन फिर
          (२) में पानी आ गया
          (३) एडियाँ रगड़ता
          (४) अँधेरे का चिराग
   

                 

No comments:

Post a Comment

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.